फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद/पलवल,धनंजय चौहान। शहर में हाल ही में आये तेज तूफान से देवा बॉक्सिंग अकादमी में हुए नुकसान का शनिवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में हुई क्षति का निरीक्षण कर और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला भी उनके साथ मौजूद रहे। अकादमी पहुंचने पर खेल राज्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं अकादमी संचालक प्रियंका तेवतिया से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और प्रशासन स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- साइकिल दिवस पर कल निकलेगी साइक्लोथॉन उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रभाव...