बॉक्सिंग : बालिका वर्ग में वाराणसी ने जीता खिताब
वाराणसी, जुलाई 23 -- पिंडरा, संवाद। नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के तत्वावधान में पीएम-श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (गजोखर) में बुधवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। रिंग में मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन और उच्च खेल भावना ने लोगों का दिल जीत लिया। मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय (वाराणसी) ने बालिका वर्ग में खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मऊ की टीम चैंपियन रही। इसमें पिथौरागढ़ की टीम उपजेता रही। प्रतियोगिता में वाराणसी, भदोही, चंदौली, हरदोई, लखनऊ, कौशांबी, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, मऊ एवं पिथौरागढ़ की टीम के मुक्केबाजों ने विभिन्न आयु और भारवर्ग में प्रतिभा का लोहा मनवाया । मुकाबले का संचालन उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की ओर से नियुक्त और अधिकृत रेफरियों की देखरेख में हुआ। यह भी पढ़ें- वालीबॉल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.