लोहरदगा, जुलाई 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में बॉक्साइट ट्रकों के डम्पिंग यार्ड के मुख्य मार्ग से लेकर हेसल डम्पिंग रोड तक लगातार उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में कंपनी और ट्रक आनर्स एसो के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान चर्चा अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य सड़क पर बॉक्साइट ट्रक खड़े पाए गए अथवा उनके कारण यातायात बाधित हुआ, तो संबंधित वाहन मालिकों एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी संबंधित पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकत...