नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ओलंपिक पदक विजेता और विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई और ताकतवर गाड़ी शामिल कर ली है। मैरी कॉम ने बिल्कुल नई टोयोटा हिलक्स (Toyota Hilux) पिकअप ट्रक खरीदी है। अपनी बेमिसाल मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए मशहूर जापानी कंपनी टोयोटा के इस नए 9th जनरेशन मॉडल को डिलीवरी के तौर पर पाने वाली मैरी कॉम देश की शुरुआती चुनिंदा हस्तियों में शामिल हो गई हैं। मैरी कॉम ने अपने इस नए सफर की शुरुआत बहुत ही धूमधाम से की है। उनकी यह नई गाड़ी अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।मैरी कॉम ने इस कलर को चुना गाड़ी की डिलीवरी की तस्वीरों में मैरी कॉम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वीपी (कॉरपोरेट अफेयर्स एंड गवर्नेंस) विक्रम गुलाटी की मौजूदगी में अपनी नई हाइलक्स की चाबी लेत...