कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 24 -- मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के बाहर बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में बॉक्सर के पंच से गंभीर रूप से घायल डिलीवरी ब्वॉय की करीब एक माह बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। डिलीवरी ब्वॉय के शरीर पर अन्य जगह भी चोट के निशान थे, जिससे वह कोमा में चला गया था। मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। आरोपी बॉक्सर अमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।बॉक्सर ने डिलीवरी ब्वॉय को मारा था मुक्का बताया गया कि न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी बरखा चौधरी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके पति गौरव चौधरी 22 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे दोस्त स...