बॉक्सर काजल का हुआ स्वागत
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। एशियन अंडर-23 बाक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर काजल फर्स्वाण का भव्य स्वागत हुआ। मदकोट में काजल का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि काजल की उपलब्धि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बुलंद हौसलों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय धामी,व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्ली धामी,अंकुर सोसायटी के दीपक पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली आरती का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.