खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मजदूर दिवस पर शहर स्थित रोज बड स्कूल में समारोहपूर्वक कर्मियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने अपनी पॉकेटमनी बचाकर श्रमिकोंं के लिए कार्यक्रम में योगदान देकर सराहनीय पहल की। स्कूल में कार्यरत कार्यालय सहायक, वाहन चालकों, सफाई कर्मचारियों, रात्रि प्रहरी, गार्डनर आदि को स्कूल के प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत श्रमिकों के सम्मान में समूह गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कक्षा छह के छात्र यशराज व कक्षा आठवीं की छात्रा नंदिता आनंद ने श्रमिकों के योगदान पर प्रेरणादायक भाषण दिया। स्कूल के प्राचार्य रंजू सिंह ने कहा कि श्रमिकों का योगदान परिवार से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया यदि एक दिन श्रमिक अपना काम बंद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.