हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग प्रतिनिधि सदर प्रखण्ड स्थित बैहरी पंचायत भवन में मंगलवार को हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल एवं मिशन होस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के दौरान डेंटल 27 एवं सामान्य 50 लोगों की जांच की गई। हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव सह मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जांच और परामर्श मिल पाता है, जिससे कई बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो पाती है।शिविर में चिकित्सक डॉ मुस्कान कुमारी उपमुखिया सुधा कुमारी, डॉ स्नेहा बर्मन, डॉ सृजन शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.