पूर्णिया, फरवरी 22 -- बैसा, एक संवाददाता।जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा में शनिवार को दिव्यांग पेंशनधारियों एवं अन्य दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें 135 नए आवेदन तथा 49 पूर्व प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदन शामिल हैं। श्रेणीवार आवेदनों में 100 अस्थि श्रेणी तथा 35 कान-नाक-गला श्रेणी के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि मानसिक श्रेणी से संबंधित कोई आवेदन नहीं मिला। चिकित्सकीय दल द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और पंजीकरण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.