बैसा टोला में मारपीट से महिला जख्मी, गंभीर
मधेपुरा, मई 3 -- आलमनगर एक संवाददाता नगर पंचायत अंतर्गत बैसा टोला में मारपीट से एक महिला जख्मी हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर एक उसका इलाज कराया। जख्मी महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बैसा टोला वार्ड 20 के रतन साह की पत्नी जख्मी महिला मोनी देवी ने आवेदन के जरिए बताया है कि बुधवार की देर शाम परोस के चार नामित व्यक्ति ने मेरे रास्ते पर विभिन्न सामान रख कर रास्ता बाधित कर दिया। जब उक्त सामान हटाने के लिए बोला गया तो सभी गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा। इतना हीं नहीं गाली-गलौज करते-करते लाठी डंडे और रड से मारपीट करने लगा। जिससे मेरा बायां हाथ टुट गया और कई जगह जख्मी कर दिया। इसके अलावा अन्य आरोप भी लगाया गया है। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.