मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। एक पुरानी कहावत है कि किसी ने ठंड से बचने के लिए चैत्र में भैंस बेचकर कंबल खरीदा था, लेकिन इस बार मुंगेर का मौसम उस कहावत को बैसाख में सच साबित कर रहा है। जिले में बीते 48 घंटों के दौरान हुई अप्रत्याशित बारिश ने तापमान को अचानक फर्श पर ला दिया है। स्थिति यह है कि जो लोग कूलर और एसी की तैयारी कर रहे थे, वे अब रात की सिहरन से बचने के लिए अलमारी से दोबारा कंबल और चादरें निकाल रहे हैं।कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि मौसम के इस बदलते तेवर का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र हैं। उन्होंने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किसान भाई गरमा मूंग और उरद की बुआई में सावधानी बरतें और कटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.