झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी। रेल प्रशासन ने चित्रकूट धाम कर्वी में शुरू होने वाले बैसाख अमावस्या मेले को लेकर स्पेशल टे्रनों चलाने का निर्णय लिया। ताकि उमड़ने वाले मुसाफिरों को कोई दिक्कतें न हों। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार 16 अप्रैल से 18 तक बैसाख अमावस्या मेले को लेकर अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी -चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन - प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा। यह ओरछा, निवाडी सहित अन्य स्टेशन होते हुए शिवरामपुर स्टेशन पर 17 बजे स ठहराव लेते हुए चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 17:45 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- निरस्त की गई टे्रनों की आंश...