हापुड़, अप्रैल 17 -- वैशाखी अमावस्या पर शुक्रवार ब्रजघाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजन करते हुए मंदिरों के दर्शन भी किए। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आगमन बृहस्पतिवार देर शाम से ही प्रारंभ हो गया था। शुक्रवार सुबह चार बजते ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का भारी सैलाब गंगा तट पर उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के उद्घोष के साथ भक्तों ने गंगा स्नान किया। तीर्थ नगरी का घंटाघर घाट, आरती स्थल घाट, चौरासी घंटे वाला घाट और पीडब्ल्यूडी का वीआईपी घाट, कन्हैया घाट आदि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु इन स्थानों पर अतिक्रमण किए लोग...