हरिद्वार, अप्रैल 14 -- बैसाखी पर्व पर मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में गंगा मैया की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पर्व के चलते हरिद्वार शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में रौनक बढ़ गई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.