हरिद्वार, अप्रैल 13 -- बैसाखी स्नान से एक दिन पूर्व सोमवार को हरकी पैड़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन नदी का जलस्तर कम होने के कारण लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। सुबह से ही विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने घाट पर पहुंचे, मगर कई स्थानों पर पानी इतना कम था कि गंगा में डुबकी लगाना संभव नहीं था। कई लोग हाथ में लोटा लेकर स्नान करते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि पर्व के अवसर पर गंगा में पर्याप्त जल होना चाहिए, ताकि वे विधिवत स्नान कर सकें। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पर्वों के दौरान गंगा में जलस्तर बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। यह भी पढ़ें- बैसाखी से पहले हरकी पैड़ी पर सूखी गंगा, श्रद्धालु निराश यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें...