लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के गांव कैमा खादर के रहने वाले पैरों से विकलांग 42 वर्षीय अजय वर्मा रविवार को अपने दोस्त के साथ दूसरे गांव में धान कुटवाने गए थे। वापस आते समय टीकर गांव के पास अजय की बैसाखी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में फस गई जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गई हादसे के दौरान दिव्यांग अजय ट्राली के पहिए के नीचे आ गए जिसके कारण अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना पर फरधान पुलिस ने पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन सोमवार को काफी गमगीन माहौल में अजय के शव का अंतिम संस्कार किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...