धनबाद, अप्रैल 13 -- बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा में खालसा पंथ के 327वें सृजन दिवस पर भव्य समागम की तैयारी की गई है। जानकारी देते हुए बड़ा गुरुद्वारा के वरीय सदस्य सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ वैसाखी समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों के शामिल होंगे। इससे पूर्व रविवार को आयोजित अमृत संचार में 12 प्राणियों ने अमृतपान कर खालसा पंथ में दीक्षा ली। यह धार्मिक प्रक्रिया पंज प्यारों परविंदर सिंह, सुमित सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह एवं हरजीत सिंह ने संपन्न कराई। अमृतपान करनेवालों में मनदीप कौर, गुरदीप कौर, जसबीर कौर, नरेंद्र सिंह, नींव सिंह, चरणदीप सिंह, अमनदीप सिंह, शकुंतला सिंह, मनप्रीत सिंह, जसपाल कौर, सिमरन कौर और सूवीदर कौर शामिल हुए। बड़ा गुरुद्वारा में आज सजेगा विशेष दीवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.