फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बैसाखी पर मंगलवार को सिख समाज के लोगों में खासा उत्साह था। इस धार्मिक उत्सव को मनाने के लिए गुरु द्वारा में पहुंचे सिख समाज के लोगों ने माथा टेका और सबद कीर्तन में अपनी भागीदारी की। गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया था। रागी जत्थे ने जब सबद कीर्तन सुनाये तो संगत निहाल हो गयी। गुरुद्वारे में लंगर का दौर भी चला। फतेहगढ़ में सेना के गुरुद्वारा में सुबह से ही बैसाखी पर उत्साह और उमंग का वातावरण था। सेवादार अपने अपने काम में लगे थे। गुरुद्वारा में सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब को सिख संगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुवाणी और कीर्तन किया गया। इसमें बड़ी संख्या मे सिख समाज के लोगों ने हिस्सेदारी की। सिखल...