पीलीभीत, अप्रैल 15 -- बिलसंडा। बैसाखी पर्व पर नगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। संगत ने जगह जगह कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। संगत ने गुरु जी की पालकी को मत्था टेका। इस दौरान गतका पार्टी दने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सिख पंथ द्वारा वैशाखी का पर्व को लेकर नगर स्थित गुरुद्वारे को सजाया गया। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के गांव मकसूदापुर से परम्परागत एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जो गांव शीतलपुर, मधवापुर, मरौरी होते हुए शाम को कस्बा बिलसंडा में पहुंचा। फूलों से सजी हुई गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे व पीछे कार, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टरों में हजारों की संगत सतनाम वाहेगुरू का जाप करती हुई चल रही थी। यह भी पढ़ें- बंडा में बैसाखी पर कीर्तन यात्रा निकाल दिखाए करतब पंजाब से आये हुए गतका ...