फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में मंगलवार को बैसाखी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक आयोजनों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत शबद कीर्तन ने संगत को भाव-विभोर कर दिया। गुरुद्वारे के गुरुचरण सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया और अखंड पाठ के समापन के बाद लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार इसी तरह सेक्टर-7 के गुरुद्वारों में भी अखंड पाठ, शबद कीर्तन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.