अमरोहा, अप्रैल 16 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा परिसर शबद-कीर्तन की मधुर वाणी से गूंज उठा। संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे में स्थापित निशान साहब को नए वस्त्र पहनाए गए और विधिवत अरदास की गई। रागी जत्थे ने गुरुवाणी का पाठ कर वातावरण को भक्तिमयी बना दिया। शबद-कीर्तन के दौरान संगत भाव-विभोर नजर आई। बैसाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ संगत की सेवा की। यह भी पढ़ें- सृजना दिवस पर प्रभातफेरी का आयोजन इस दौरान महेंद्र चावला, हरजीत चावला, चरणजीत सिंह, मंजीत सिंह, हरजीत सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.