हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी के पावन पर्व पर विशेष गुरमत समागम का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर रागी और कीर्तनी जत्थों ने शब्द कीर्तन के माध्यम से दीवान सजाए। कार्यक्रम में बाहर से आए प्रचारक तरसेम सिंह हरायपुर और कथावाचक गुरसेवक सिंह अकाली (नानकमत्ता साहिब वाले) ने गुरबाणी गायन और कथा के माध्यम से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का समापन हेड ग्रंथि जगमीत सिंह की अरदास के साथ हुआ, जिसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया। मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद और महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल ने बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन 1699 में इसी दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में पंच प्यारे को अमृतपान कराकर खालसा पंथ की स्थापना की थी।कोश्यारी यह भी पढ़ें- व...