आगरा, अप्रैल 15 -- बैसाखी पर्व और खालसा सृजना दिवस पर गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश, बल्केश्वर में गुरमत समागम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्री अखंड पाठ साहिब की पूर्णता से हुई। इसके बाद निशान साहिब के चोले की सेवा संगतों ने श्रद्धा के साथ निभाई। हजूरी रागी सिंह, विकास सिंह और जोगेंद्र सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। संगतें भक्ति में लीन रहीं। शिरोमणि कमेटी के धर्म प्रचारक भाई साहब दर्शन सिंह ने कथा-विचार रखे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना और बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, नरेंद्र सिंह बिंद्रा, सतेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, मनीष खोरेजा, मंजीत सिंह, गुरदयाल बेदी, कुलदीप सिंह भोजवानी और सतपाल सिंह सहित अनेक संगतों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.