रिषिकेष, अप्रैल 14 -- तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। इस वर्ष बैसाखी सोमवार और मंगलवार दोनो ही दिन मनाई गई। मंगलवार को भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों पर स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट आदि घाटों पर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते दिखे। गंगा स्नान के बाद श्राद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा अर्चना और हवन किए। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी उसके बाद घाटों पर बैठक भिक्षुकों को दान देकर पुण्य कमाया। मंगलवार को गंगा घाटों की तरफ आ रहे तमाम मार्गों पर श्रद्धालुओं के आगमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.