बैसाखी पर्व से पूर्व निकाली बाईक रैली शहीदों को किया नमन
मेरठ, अप्रैल 11 -- समस्त पंजाबी दल के तत्वावधान में बैसाखी पर्व से पहले शुक्रवार को शहर में उत्साह के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत थापर नगर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के युवाओं और अन्य लोगों ने भाग लिया। बाइक रैली थापर नगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर से प्रारंभ होकर बेगमपुल, खूनी पुल से होते हुए बच्चा पार्क चौराह होते हुए मेरठ कालेज परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सम्पन्न हुई। बाईक रैली में युवाओं के द्वारा लगाए गए जयकारे से क्षेत्र गूंज गया। जगह जगह पर बाईक रैली का स्वागत किया गया। प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मेरठ कॉलेज परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फूलों की वर्षा कर बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.