देहरादून, अप्रैल 13 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी के पर्व का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह से हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है, पूरे मेला क्षेत्र को जोन और 10 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल के साथ पीएसी, बीडीएस और जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। ग्रह नक्षत्रों के अनुसार दो दिनों तक बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा। पंजाब और हिमाचल में 13 अप्रैल को भी बैसाखी मनाई जाती है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कल 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जाएगी। इसलिए कल हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है। मान्यता है कि बैसाखी के दिन सूर्य, मकर राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.