लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा टाइनी टास्क के प्रांगण में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब और उत्तर भारत में नववर्ष और फसल कटाई के त्योहार इस पर्व को विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे पोस्टरों, फूलों और पारंपरिक सजावटी वस्तुओं से सजाकर मनाया गया। प्रशासक रघुवीर शर्मा ने बैसाखी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह पर्व केवल एक कृषि उत्सव ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक भी है। विद्याथियों ने पारंपरिक पंजाबी भांगड़ा और गिद्धा नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने ढोल की थाप पर तालबद्ध नृत्य कर समा बांध दिया। छात्रों ने बैसाखी के महत्व पर हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.