हरिद्वार, अप्रैल 14 -- भेल स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनाया गया। यहां संगत ने पहुंचकर शब्द कीर्तन सुना और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि 12 अप्रैल को श्री अखंड पाठ किया गया। 13 अप्रैल को श्री निशान साहिब झुलाए गए। 14 अप्रैल को विशेष दीवान सजाकर समाप्ति की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाई मोहर सिंह टकसाल वाले, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह और स्थानीय महिलाओं ने शबद-कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। कथावाचकों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर सिंह नाम दिया। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में मनाया खालसा सृजन दिवस उन्होंने लोगों को जुल्म के खिलाफ लड़ने और जुल्म नहीं सहने के लिए प्रेरित किया। सिक्ख समाज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.