सीवान, अप्रैल 11 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अवैध शराब लेकर इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार को 39 पैकेट शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां पूछताछ में अवैध शराब रखने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अवैध कारोबार में शा...