अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। क्षत्राणि संकल्प का बैसाखी थीम कार्यक्रम मैरिस रोड स्थित होटल में हुआ। आयोजन में लगभग 40 क्षत्राणियों की उपस्थिति रही। आतिथि भारती सिसोदिया, पद्मा चौहान और निशा सिंह द्वारा किया गया। संचालन राश्मी सिंह ने किया। सभी सदस्यों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। स्वादिष्ट और लजीज पंजाबी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई। बैसाखी थीम पर आधारित मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। पंजाबी डांस और भांगड़ा पर क्षत्राणियों ने खूब मस्ती की। सर्वश्रेष्ठ पंजाबी परिधान के लिए सुधा सिंह को परफेक्ट पंजाबन विजेता घोषित किया गया। सुषमा चौहान को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। सुशील सिंह, हेमलेना पवार, साधना सिंह, कल्पना सिंह, वर्षा सिंह, विवाह सिंह, सुमन सिंह, बीना सिंह उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्त...