प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। सेवा सृजन संस्कार, अंतरा डांस क्लास और लायंस क्लब की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बैसाखी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों की विविधता पूर्ण प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं।मुख्य अतिथि मकूंस विद्यालय के अध्यक्ष अमित, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ.सविता अग्रवाल, अलोपीबाग संगत के परमजीत सिंह बग्गा, सचिव डॉ संजय तिवारी आदि ने प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उपहार देकर पुरस्कृत किया। अंतरा डांस क्लास की निर्देशिका निकिता गौतम, सेवा सृजन संस्कार की अध्यक्ष मीना अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कौशिक भट्टाचार्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.