मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- भोपा ।सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चर्खा चलाने की गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही नई फसल के पकने, कटाई और उससे जुड़ी पारंपरिक प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन कर कृषि परंपराओं का महत्व समझाया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनका ऊर्जावान भांगड़ा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।इस अवसर पर शिक्षकगण बच्चों को गुरुद्वारा भी लेकर गए, जहां उन्हें बैसाखी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बैसाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.