दुमका, अप्रैल 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बैशाख मास में संसार के कल्याणार्थ जीव जगतमय सर्वात्मा शिव का निरंतर जलाभिषेक किया जा रहा है। सौर बैशाख मास में जब सूर्य अपने सर्वोच्च (मेष) राशि में गोचर कर रहे हैं, तब भीषण चिलचिलाती धूप की तपिश से सृष्टि चहुंओर त्राहिमाम कर रही होती है। सूर्य के इस भीषण ताप से संसार के जीवों के कल्याणार्थ जीव जगतमय सर्वात्मा शिव का निरंतर जलाभिषेक किया जाना कल्याणकारी रहा है। बैशाख मास में धरती पर सूर्य की किरणें सबसे तेज पड़ती हैं, ऐसे में प्राणियों की रक्षा के लिए एकमात्र जल ही जीवन होता है, शीतल जल से जीव जगत की रक्षा होती है। यह भी पढ़ें- बैशाख मास में बाबा बासुकीनाथ का पांच घड़ों से हो रहा है निरंतर अभिषेक संसारमय सर्वात्मा शिव को शीतल जल से पूरे मास पर्यंत निरंतर अभिषिक्त करने की परंपरा अखिल संसार का सार्वभौ...