भागलपुर, मई 3 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता वैशाख पूर्णिमा पर अजगैवीनाथ मंदिर घाट और नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बिहार झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर अजगैवीनाथ पर जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए चिह्नित जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं गंगा में किसी प्रकार की वह प्रिय घटना ना घटे इसके लिए प्रशासन चौकस रहा। वहीं मिरहट्टी सहित कई स्थानों से रामधुन आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- गंगा की स्वच्छता को लेकर काढ़ागोला घाट पर पूजन व आरती यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा स्वच्छता और जागरूकता का संदेश: बैशाख पूर्णिमा पर काढ़ागोला घाट में पूजन व आरती यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ हरका में महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ

ह...