बैशाखी पर सजा भव्य कीर्तन-दरबार, संगत हुई निहाल
प्रयागराज, अप्रैल 14 -- बैशाखी पर्व के अवसर पर मंगलवार को गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद में श्रद्धा, भक्ति, उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। खालसा सजृना दिवस के रूप में मनाए गए बैशाखी पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शीश झुकाया और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण बोले सो निहाल, सत श्री अकाल.. के जयघोष से गूंजता रहा। अमृतसर से पधारे रागी जत्था भाई जोधबीर सिंह, गुरुद्वारा के प्रधान ग्रंथी भाई जनक सिंह, हजूरी रागी भाई नवजा सिंह ने गुरुबानी व कीर्तन से संगत को निहाल किया। सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बैशाखी की बधाई दी। यह भी पढ़ें- बैशाखी का पर्व परंपरा के साथ मनाया इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर सेवा और समर्पण की परंपरा निभाई। संचालन महासचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.