रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- सितारगंज। सिख संगत सेवा सोसायटी, सितारगंज की ओर से 20 वां महान खालसा चेतना मार्च बैसाखी पर्व पर मंगलवार को निकाला जाएगा। सिख संगत सेवा समिति के संयोजक सोप्रीत बॉबी भाटिया और प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि समूह इलाके की सिख संगत हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पावन छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा रामलीला ग्राउंड सितारगंज से आरंभ होकर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक पहुंचेंगे। नगर कीर्तन में धार्मिक जत्थे, पंजाब का बैंग पाइपर बैंड, रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सोमवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां मक्खन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, बलजिंदर सिंह, अंशु अरोरा, रणजीत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.