काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आगामी 14 अप्रैल को बैसाखी के उपलक्ष्य में खालसा सिरजना दिवस पर रविवार को बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बताया कि कार्यक्रम में संत बाबा बच्चन सिंह जी, बाबा सुरेंदर सिंह जी, कारसेवा दिल्ली वालों के मागदर्शन में दस्तार व दुमला के मुकाबले कराए जाएंगे। लड़की व लड़कों के मुकाबले सीनियर, जूनियर स्तर पर होंगे। पंथ रतन जत्थेदार बाबा हरबंस सिंह प्रतिभा सम्मान व सेवा सम्म्मन भी दिए जाएंगे। यहां श्री ननकाना साहिब के सेवादार जोगिंदर सिंह छीना, बाबा परगट सिंह, व खालसा फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संगठन मंत्री सतपाल सिंह आनंद, कोषाध्यक्ष नितिन अरोरा, प्रचार मंत्री कुलविंदर सिह, विजय ग्रोवर, सुखप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, हर्षित ग्रोवर, व जगमोहन सिंह मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.