बैशाखी का पर्व परंपरा के साथ मनाया
देहरादून, अप्रैल 14 -- पर्यटन नगरी मसूरी में बैशाखी का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में पर्व खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष पूजा अर्चना की गई व भोग श्री अखंड पाठ साहिब व शबद कीर्तन हजूरी जत्थे द्वारा किया गया। इसके बाद गुरु के लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बैशाखी का पर्व पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा लंढौर में भोग श्री अखंड पाठ साहिब सहित शबद कीर्तन किया गया। कीर्तन भाई गुरूमीत सिंह देहरादून वालों ने किया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार मुख्यग्रंथी अनुज सिंह ने शबद कीर्तन किए व अखंड पाठ किया। विश्व शांति के लिए अरदास की गयी। इसके बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.