बागपत, जून 20 -- बागपत। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार की सुबह पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में शहर में बैल बुग्गी पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर सपाइयों ने एसडीएम ज्योति शर्मा को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी है, जबकि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव में देरी को भी सरकार की एक बड़ी चाल बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से प्रत्येक वर्ग परेशान है। सरकार का ध्यान किसान, मजदूर और युवा वर्ग पर नहीं है। उन्होंने ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में...