बैल को मारकर खींच ले गया तेंदुआ, बछड़े पर भी किया हमला
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- दक्षिण निघासन रेंज के पडुखिया गांव में रविवार रात तेंदुए ने एक बैल पर हमला कर मार दिया। मारने के बाद बैल को करीब तीन सौ मीटर तक खींच कर गन्ने के खेत में ले गया। इससे पहले इसी गांव में एक बछड़े पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया और घटना वाली जगह के आसपास निगरानी जारी कर दी। पडुखिया गांव में रविवार आधी रात में अचानक से हलचल पैदा हो गई। यहां तरुण वर्मा उर्फ बीरू की घारी से अचानक से बैल के रिरियाने की आवाज आने लगी। यह भी पढ़ें- बैल को मारकर खींच ले गया तेंदुआ, बछड़े पर भी किया हमला आवाज सुनकर बीरू घारी की ओर गया तो देखा कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बैल पड़ा हुआ है। थोड़ा और करीब जाने पर उसे तेंदुआ दिखाई दिया। हिंसक जानवर देखकर बीरू घबरा गया और दबे पांव वापस लौट आया। घर वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.