बैल को पीटने पर युवक के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- हीरागंज। दिल्ली के एक्सटेंशन नजफगढ़ रोड नागलोई निवासी सुनील शर्मा ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसने 21 अगस्त को एक वीडियो दिखा जिसमें एक व्यक्ति बैल को बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो में उसके शरीर पर घाव भी दिख रहे थे। फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद वह दिल्ली से महेशगंज पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना में रंजीत पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके पहले भी पुलिस ने रंजीत के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.