पीलीभीत, जून 5 -- पूरनपुर। बैल्हा में भू विवाद के मामले की राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची। टीम ने भूमि का निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान दोनों पक्षों से जानकारी भी जुटाई गई। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैल्हा में बलवंत सिंह और जरनैल सिंह का कृषि भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष स्वयं को वैध कब्जेदार बताते हुए अपने दावे प्रस्तुत कर रहे हैं। शिकायत के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर दिलाया भूमि पर कब्जा गुरुवार को टीम ने निरीक्षण कर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की। दोनों पक्षों से बातचीत कर उनके दावे सुने और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। जांच टी...