बैलेट पेपर से हुए चुनाव में NDA ने किया सफाया, पूर्व सीएम का ढह गया किला
अमरावती, नवम्बर 4 -- आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने राज्य के 13 नगर निगमों में से नौ पर जीत दर्ज कर ली है। इसमें दो यानी श्रीकाकुलम नगर निगम और अमदालावलसा नगरपालिका शामिल नहीं हैं, क्योंकि अदालती मामलों के लंबित होने के कारण वहां चुनाव नहीं कराए जा सके। हालांकि, नेल्लिमर्ला और सालूर में TDP के बागी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अपनी छाप छोड़ी और अध्यक्ष का पद अपने नाम किया। इसके अलावा 86 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में से 75 पर भी गठबंधन ने कब्जा जमा लिया है। हालांकि, चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और हेरफेर के आरोप लगाए हैं। बुधवार तड़के तक आए चुनावी नतीजों के मुताबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.