बैलेट पेपर वाले चुनाव में कांग्रेस ने जीत ली पहली सीट, MLC चुनावों में कहां खुला खाता
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बैलेट पेपर से हुए चुनावों में कांग्रेस को आखिरकार एक जीत मिली है। दरअसल हाल ही में देश के 4 राज्यों में विधान परिषद यानी MLC के 28 सीटों पर चुनाव हुए। 27 सीटों पर कांग्रेस को हार का ही सामना करना पड़ा है। हालांकि अब पार्टी एक सीट जीत गई है। महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद के चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत हासिल की है। इधर राज्य में सत्तारूढ़ महायुति को बड़ा झटका लगा है। MLC चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति 5 में से महज 2 जीत ही अपने नाम कर पाई है। वहीं महा विकास आघाडी यानी MVA ने अन्य 3 सीटें जीत ली है। इससे पहले नागपुर में कांग्रेस को मिली जीत को बड़ा उलटफेर बताया जा रहा है। वजह यह है कि नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर होने के साथ साथ राष्ट्रीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.