मुरादाबाद, अगस्त 26 -- जिस तरह से कोरोना महामारी के समय इसके संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगा रहे थे वैसी ही एहतियात अब स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव बरतना जरूरी माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ्लू का संक्रमण किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है। मुरादाबाद में इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोजेक्ट के जिला सर्विलांस अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर मास्क पहनना बहुत जरूरी है। कोरोना काल के समय की सावधानियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अपनाएं। यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में स्वाइन फ्लू का पहला केस, तेज बुखार के बाद डॉक्टर मिला संक्रमित यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्ष...