हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- कालाढूंगी। सीएम के संभावित दौरे की सूचना पर शनिवार को कांग्रेस ने बैल पड़ाव में सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार की कथित विफलताओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, सभासद रोहित बुलाकोटी, पीयूष बिष्ट, भगवान सिंह रौतेला, जया कर्नाटक, कुलदीप तड़ियाल, महेश कांडपाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...