रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- बाजपुर, संवाददाता। सोमवार शाम रामनगर के बैलपड़ाव क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रामनगर के गांव खताड़ी निवासी 40 वर्षीय शरीफ पुत्र जलील अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे मोहम्मद शाद के साथ किसी काम से बाजपुर क्षेत्र में आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वापसी के दौरान उनकी बाइक बाजपुर के ग्राम खंबारी निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र धर्म सिंह की बाइक से सामने से टकरा गई। बाइकों की टक्कर में शरीफ और उनका बेटा मोहम्मद शाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.