हमीरपुर, फरवरी 27 -- मौदहा, संवाददाता। अपनी जड़ों से जुड़कर एक परिवार में संपन्न हुई अनोखी शादी इस वक्त चर्चा में है। 25 सजी-धजी बैलगाड़ियों संग बारात की निकासी हुई। किसी गेस्ट की जगह कृषि फॉर्म हाउस में इस आयोजन को संपन्न कराया गया। मेहमानों को जमीन में बैठाकर भोजन परोसा गया। ठेठ बुंदेलखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मेहमानों ने लुत्फ उठाया। शादी का जश्न तीन दिनों तक चला। इस शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, हालाकि आपका अपना अखबार वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। तहसील के दूरस्थ गांव गुढ़ा में प्रगतिशील किसान जागेंद्र द्विवेदी परिवार संग रहते हैं। पुत्र संभव उर्फ मोहित की मोबिलऑयल की दुकान है। उसकी शादी सरीला तहसील के भेड़ी जलालपुर निवासी विवेक पाठ की पुत्री मोहिनी के साथ तय हुई थी। मोहिनी अभी पढ़ाई कर रही है। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.