हमीरपुर, मार्च 24 -- मौदहा। खंडेह जा रहा बाइक सवार युवक बैलगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल मौदहा से ईलाज के बाद नाजुक हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी 28 वर्षीय छोटू सोमवार की देर शाम अपने गांव से बाइक द्वारा खंडेह जा रहा था, तभी करहिया-खंडेह मार्ग पर उसकी बाइक बैलगाड़ी के पीछे घुस गई, जिससे छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे एंबुलेंस की मदद से उसे लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.