बैलगाड़ी बनी एंबुलेंस, गलियों की छोड़िए रसोई पानी में डूबी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा में बाढ़ के कहर से हजारों की आवादी प्रभावित है। बाढ़ ने न सिर्फ खेतों को निगल लिया है बल्कि लोगों की जिंदगी भी अस्त व्यस्त कर दी है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए बैलगाड़ियों पर चारपाई रखकर शहर आना पड़ रहा है। पानी में डूबी सड़कों ने सबसे अधिक दुष्कर स्थिति पैदा की है। प्रभावित क्षेत्रों में एंबुलेंस और चार पहिया वाहन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नतीजा यह है कि बुखार, उल्टी, दस्त, चर्म रोग से पीड़ित लोग इलाज के लिए बैलगाड़ी पर चारपाई रखकर शहर की ओर निकल रहे हैं। कटरी धर्मपुर गांव बाढ़ की चपेट में है। यहां के लालाराम बुखार से पीड़ित हैं। रामकेशव की छोटी बेटी भी बीमार है। बीमार लालाराम को बैलगाड़ी पर चारपाई रखकर कई किलोमीटर पानी से गुजारते हुये शहर की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.